रायपुर: पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उसके आसपास के इलाकों में सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज के साथ कुछ अजीब दिखने वाले पेनों की तस्वीर शेयर की जा रही है और दावा किया जा रहा है कि रोड या किसी सार्वजनिक जगह पर पड़े इन पेनों को उठाने से सीधे बम की तरह ब्लास्ट हो रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप्स और फेसबुक पर लोग इसे एक-दूसरे को फॉरवर्ड कर सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। इस खबर के फैलते ही स्कूली बच्चों और अभिभावकों के बीच डर का माहौल बन गया है। आइए जानते हैं कि इस वायरल दावे के पीछे का असली सच क्या है।
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, हरमनप्रीत की सेना रचेगी नया इतिहास!
वायरल मैसेज में क्या किया जा रहा है दावा?
सोशल मीडिया पर जो लाल रंग के बैकग्राउंड वाला मैसेज घूम रहा है, उसमें लिखा है- “ये पेन जैसे दिखने वाले को कहीं भी अगर देखते हैं तो नहीं उठाना है। रोड में हो या कहीं पर भी हो इसको उठाने सीधा ब्लास्ट हो रहा है। ये रायपुर की घटना है। कुछ लोग इस तरह का पेन लेकर घूम रहे हैं। जहां पब्लिक स्कूल सार्वजनिक जगह हो फेंक दे रहे हैं। इसको उठाते ही ब्लास्ट हो रहा है। सभी ग्रुप में शेयर करें और सबको सूचित करें।” इस भ्रामक मैसेज के साथ पांच अलग-अलग रंग के मोटे और नुकीले पेनों की तस्वीर भी जोड़ी गई है ताकि लोग इसे सच मान लें।
जानिए क्या है इस ‘अजीब पेन’ की असली सच्चाई?
हमारी टीम ने जब इस वायरल तस्वीर की बारीकी से जांच की, तो सच कुछ और ही निकलकर सामने आया। दरअसल, तस्वीर में दिख रहे पेन कोई विस्फोटक या बम नहीं हैं, बल्कि ये ‘टैक्टिकल पेन’ (Tactical Pens) और ‘बोल्ट एक्शन पेन’ हैं। इनका निर्माण एल्युमिनियम या टाइटेनियम जैसी मजबूत धातुओं से किया जाता है। सेना के जवान, सुरक्षाकर्मी और आम लोग आत्मरक्षा (Self Defense) के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके नुकीले हिस्से का उपयोग किसी आपातकालीन स्थिति में (जैसे कार के पानी में डूबने या आग लगने पर) गाड़ी का शीशा तोड़ने के लिए किया जाता है। इसकी बनावट जरूर थोड़ी हैवी और मिलिट्री जैसी दिखती है, लेकिन इसमें किसी भी तरह का बारूद या ब्लास्टिंग मैकेनिज्म नहीं होता है।
IND vs AFG 1st ODI: पहले वनडे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, शुभमन गिल चमके!
रायपुर पुलिस और प्रशासन ने क्या कहा?
रायपुर के स्थानीय प्रशासन और साइबर सेल से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे जिले में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना या पेन ब्लास्ट की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि यह पूरी तरह से एक मनगढ़ंत अफवाह है, जिसे समाज में दहशत फैलाने के उद्देश्य से शरारती तत्वों द्वारा वायरल किया जा रहा है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि बिना जांच-पड़ताल किए व्हाट्सएप पर आने वाले ऐसे किसी भी डरावने मैसेज पर भरोसा न करें और न ही इसे आगे फॉरवर्ड करके अफवाहों का हिस्सा बनें।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
इंटरनेट के इस दौर में किसी भी भ्रामक जानकारी को फैलाना कानूनी रूप से एक गंभीर अपराध है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह की झूठी खबरें शेयर करने वालों पर पुलिस की साइबर विंग पैनी नजर रख रही है। अधिकारियों के मुताबिक, रायपुर पेन ब्लास्ट के नाम पर झूठी अफवाह उड़ाने वाले ग्रुप एडमिन और मैसेज ओरिजिनल भेजने वाले यूज़र्स को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जागरूक नागरिक होने के नाते हमारा फर्ज है कि हम ऐसी किसी भी संदिग्ध पोस्ट को तुरंत रिपोर्ट करें।
